बुलंदशहर, मार्च 22 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ग्राम औलेढ़ा गांव में पथ संचलन निकाला। यह आयोजन हिंदू नव वर्ष और नवरात्रि के पावन अवसर पर किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सनातन परंपरा को बढ़ावा देना, राष्ट्र प्रेम, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश देना था। गांव की गलियों से गुजरे इस पथ संचलन का ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उत्साह के साथ स्वागत किया। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में घोष की धुन पर कदमताल करते हुए दिखे। पथ संचलन में विभाग संचालक रविकरन, जिला बौद्धिक प्रमुख कुलदीप, खण्ड सह संचालक महावीर, खण्ड संचालक उदय और खण्ड व्यवस्था प्रमुख सुशील कुमार सहित आरएसएस से जुड़े कई पदाधिकारी शामिल हुए। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिओम डागर और अन्य भाजपाई भी इसमें मौजूद रहे। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा भारतीय संस्कृति, आत्मविश्वास और गौ...