बुलंदशहर, अगस्त 24 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा डिबाई नगर में खेल संगम कार्यक्रम का आयोजन त्रिवेणी दत्त ब्रह्मचारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाल स्वयंसेवक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विभाग के सहविभाग प्रचार प्रमुख अखंड जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए खेलों के प्रति उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। खेल संगम के दौरान बाल स्वयंसेवकों ने विभिन्न खेलों में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह दीपक अग्रवाल, सह नगर कार्यवाह जय कोहली, रवेंद्र, उमंग, भूपेंद्र, आकाश, सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।...