देवघर, अप्रैल 12 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। स्थानीय कुंडू बंगला रोड़ स्थित संघ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन नगर संघचालक ब्रह्मदेव मंडल, मुख्य अतिथि डॉ. देवानंद प्रकाश और मुख्य वक्ता प्रांत सह कार्यवाह प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विषय प्रवेश भोला पटेल ने कराया। सभी प्रमुख जनों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मधुपुर के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. उत्तम पीयूष ने अपने संक्षिप्त विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जागरूक, संगठित और संस्कारित करने का एक ऐतिहासिक अवसर है। संघ के विचार और कार्यपद्धति आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.