दुमका, मार्च 20 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के रानीघाघर पंचायत स्थित महुलबना आम बगान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद से पधारे झारखंडी बाबा, विद्या भारती के कार्यकर्ता रामधन हांसदा तथा जिला परिषद सदस्य सुहागिनी मरांडी उपस्थित रहे। सम्मेलन की शुरुआत हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ की गई, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए झारखंडी बाबा ने कहा कि संघ के स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में प्रकृति को देवता, नदियों को माता तथा नारी को सम्मान का स्थान दिया गया है, जो इसकी विशेषता है। इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.