बलिया, मार्च 17 -- रसड़ा। हिंदू नववर्ष पर 19 मार्च दिन गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम शाम चार बजे से स्थानीय गांधी पार्क में आयोजित होगा। कार्यक्रम को गोरक्ष प्रांत के प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख तुलसीराम संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी नगर कार्यवाह संजय सिंह ने दी है। उन्होंने स्वयंसेवकों से पूर्ण गणवेश में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...