राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने प्रतिपदा पर्व पर निकाला पथ संचलन
काशीपुर, मार्च 22 -- काशीपुर। गुरु द्रोणाचार्य उपनगर के तत्वावधान में पर्व प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने रविवार को पथ संचलन किया। इससे पूर्व मंगल बाजार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग कार्यवाह नैनीताल रमेश ओली ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के इतिहास और समाज में बढ़ाते हुए इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन के साथ भारत को परम वैभव की ओर ले जाने के लिए हम सब संकल्पित हैं। आज हर हिंदू के मन मस्तिष्क में राष्ट्र समर्पण की भावना के साथ सनातन संस्कृति का भाव जागृत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता समाज के लिए बेहद जरूरी है। सैनिक कालोनी, पशुपति विहार रुद्राक्ष गार्डन,गोलू गार्डन दुर्गा कालोनी , मंगल बाजार समेत विभिन्न मार्गों पर बड़ी संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.