चमोली, अक्टूबर 5 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कर्णप्रयाग में कार्यकर्ताओं ने देवतोली से मुख्य बाजार तक पथ संचलन कर रैली निकाली। रैली के माध्यम से देश भक्ति का संदेश दिया। साथ ही शस्त्र पूजन भी किया गया। प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. राकेश भट्ट ने कहा कि संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण होने की गरिमामय गाथा को धूमधाम से मना रहा है। वक्ताओं ने कहा कि स्वयमसेवक संघ की स्थापना 1925 में हुई है, तब से अब तक की यात्रा के बारे में स्वयंसेवकों को जानकारी दी गई और देश सेवा में आरएसएस के उद्देश्य व उपलब्धि को बताया गया। संगठन ने राष्ट्रहित और समाज हित में जो काम किया उसी का परिणाम है कि संघ निरंतर बढ़ता चला गया। इस अवसर पर विष्णुदत्त भट्ट, जिला प्रचारक पीयूष, नगर विस्तारक अभिषेक, दिनेश कुनियाल, समेत दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.