मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एलिट स्लिंगशॉट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय स्लिंगशॉट चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने के लिए बिहार टीम शुक्रवार को ओडीशा के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता का आयोजन नौ अगस्त को डीएसवाईएस बिल्डिंग, भुवनेश्वर में होना है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।बिहार टीम में मुजफ्फरपुर के 11 खिलाड़ी-आरव सिंह, आकाश कुमार, लक्षित झा, विशाल कुमार, शिवम राज, अर्चित सिन्हा, मयंक कुमार, अनिरुद्ध कुमार, गौतम कुमार, खुशी कुमारी, रौशनी कुमारी तथा सोहन राज के अलावा समस्तीपुर के अभिषेक कुमार, सीतामढ़ी के शुभम कुमार, दरभंगा की ईशा व पूर्वी चंपारण की वान्या शामिल है। इन खिलाड़ियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर अरुणादित्य ट्रस्ट के सौजन्य से किलकारी बाल भवन, मुजफ्फरपु...