राष्ट्रीय स्पेशल पावरलिफ्टिंग में बोकारो के सुभार्थी घोष ने जीता रजत
बोकारो, सितम्बर 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो के प्रतिभाशाली पावरलिफ्टर सुभार्थी घोष ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय स्पेशल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 83 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। सुभार्थी ने तीनों प्रयासों में कुल 375 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की। सुभार्थी की सफलता को बोकारो के खेल जगत में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। बताया गया कि वे झारखंड के पहले स्पेशल खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्पेशल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पदक जीता है। उनकी उपलब्धि पर परिवार, प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों में खुशी है। उनकी सफलता में परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी माता पेंटेकोस्टल स्कूल में शिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.