राष्ट्रीय स्पेशल गोटिया फुटबाल कप में यूपी उपविजेता
कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। राष्ट्रीय स्पेशल गोटिया फुटबाल कप में उत्तर प्रदेश की स्पेशल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब और रजत पदक जीता। ग्वालियर में खेले गए फाइनल मुकाबले में उप्र की स्पेशल ओलंपिक फुटबाल टीम को कश्मीर के सामने हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला कश्मीर ने 2-1 से जीता। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहर के खिलाड़ी कृष्णा छत्तीसगढ़ के खिलाफ अकेले सात, गुजरात के खिलाफ पांच और रोमांचक फाइनल में कश्मीर के खिलाफ एक गोलकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग स्टेडियम में गोटिया कप राष्ट्रीय स्पेशल फुटबाल के मुकाबले छह से 10 अप्रैल के बीच खेले गए। इसमें उप्र की टीम से खेल रहे कानपुर के कृष्णा, एकाग्र शुक्ला, इटावा के हरिकेश यादव, आगरा के गौरव और शशांक ने शानदार खेल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.