वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी। सेवापुरी विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय देहली विनायक के छात्र तन्मय ने एआई 'सोच की उड़ान' राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। विद्यालय के ही छात्र आदित्य और अंकन का चयन भी द्वितीय स्तर के लिए हुआ था। देशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। सभी निर्धारित टास्क पूरा कर तन्मय ने एआई की सहायता से 'टाइम लैंग्वेज कन्वर्टर' नामक प्रोजेक्ट तैयार कर जूरी को प्रभावित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...