सीतापुर, मार्च 11 -- सिधौली, संवाददाता। महिलाएं विकास का आधार होती है। वास्तव में नारियां रत्न होती है। यह बात नारी रत्न विशेष अभिनंदन समारोह में शिया पी जी कॉलेज लखनऊ के प्रोफेसर सुधाकर वर्मा ने कस्बे के स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जिले की प्रतिभाशाली महिलाओं का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की राजधानी में जिले की प्रतिभाशाली महिलाओं को "नारी रत्न सम्मान" से अलंकृत किया गया है। कस्बा स्थित स्वामी विवेकानन्द शिक्षण संस्थान में पहल फाउंडेशन के द्वारा एक अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज, शिक्षा और साहित्य जगत के दिग्गज मौजूद रहे। समारोह में कवयित्री पिंकी, अरविंद प्र...