राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग प्रकोष्ठ के गठन की मांग
फतेहपुर, मई 23 -- फतेहपुर। भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग प्रकोष्ठ का गणन किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 20-21 में उत्तर प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ का गठन हुई, जिसके उपरांत दिव्यांगजनों में राजनीतिक क्षमता में व्यापक उत्साहवर्धन हुआ है। यह खुशी की बात हैं कि आज 90 फीसदी दिव्यांगजन भाजपा के साथ है। कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश दिल्ली, गोवा समेत रात राज्यों में दिव्यांग प्रकोष्ठ का गठन हो चुका है, 29 राज्यों में अभी प्रक्रिया चल रही है। मांग है कि देश के सभी राज्यों में दिव्यांग प्रकोष्ठ का गठन किया जाए। उन्होंने मांग पत्र की प्रतिलिपि कई भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी प्रेषित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.