आगरा, मार्च 23 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चेन्नई स्थित सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित 39वें इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल विवि के छात्रों ने चार राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए। सोमवार को विवि में पहुंचे छात्रों का सम्मान किया गया। कुलपति प्रो. आशु रानी ने छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों के कड़े अनुशासन और रचनात्मक कौशल का परिणाम है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. भूपेन्द्र स्वरूप शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की ओर से यूनिफेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के 156 विश्वविद्यालयों के चार हजार से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। विवि की 16 सदस्यीय टीम ने विभिन्न सांस्कृतिक श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.