दुमका, सितम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। हिंदुस्तान ओलंपियाड को लेकर आई.सी.टी. कंप्यूटर सेंटर के निदेशक प्रशांत कुमार सिन्हा और नवीन कुमार रावत ने कहा कि हिंदुस्तान ओलंपियाड एक ऐसा मंच है जो छात्रों की प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारता है और सही दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल किताबी ज्ञान नहीं तार्किक क्षमता और विश्लेषणात्मक सोच भी जरूरी है। यह ओलंपियाड राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों को अपनी क्षमता परखने का मौका देता है। कहा कि यह मंच ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के छात्रों को समान अवसर देता है। इससे छिपी प्रतिभा सामने आती है और छात्र अपनी कमजोरियों को सुधार कर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार हो सकते हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया जाता है, जिससे अन्य छात्रों को प्र...