चतरा, अप्रैल 20 -- इटखोरी निज प्रतिनिधि राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त इटखोरी भद्रकाली मंदिर में पेयजल स्वच्छता विभाग के लापरवाही का खामियाजा यहां के श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है । पेयजल स्वच्छता विभाग अपनी जिम्मेदारियों से एक वर्षो से मुख मोड़ रहा है । पेय जल स्वच्छता विभाग के द्वारा निर्माण किया गया भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित उत्तर वाहिनी नदी के किनारे जलमीनार से पेयजलापूर्ति लगभग एक वर्षो पिछले गर्मी से नहीं हो पा रही है जिससे श्रद्धालुओं को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । विभाग एक वर्षो से पल्ला झाड़ने में लगा है । हालांकि श्रद्धलुओं के पेयजल व अन्य कार्यो के लिये प्रबंधन के द्वारा पेयजलापूर्ति की जा रही है। यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक भद्रकाली मंदिर परिसर का होगा विकास : रवि आनंद लेकिन जलमीनार से शिव मंदिर परिसर...