मेरठ, मई 30 -- राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल पिछले डेढ माह से लापता है। बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहे परिजनों ने अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शनिवार को एडीजी कार्यालय पहुंचकर उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। जिस पर एडीजी भानु भास्कर ने अभी तक खिलाड़ी की बरामदगी नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए सीओ दौराला तलब कर लिया। दौराला थाना क्षेत्र के चिरौड़ी गांव निवासी नेमपाल की पुत्री अनुष्का पाल कृष्णा पब्लिक स्कूल, कंकरखेड़ा की छात्रा रही है। पिछले चार वर्षों से वह विद्यालय के कबड्डी कोच आशीष सिरोही के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रही थी और प्रदेश व अंतरप्रदेश स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित कर चुकी हैं। परिजनों के अनुसार गांव से स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी के कारण अनुष्का नौ माह से शोभापुर बाईपास स्थित कि...