गाज़ियाबाद, अप्रैल 23 -- - केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान में देशभर के पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के अधिकारी शामिल होंगे - केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, जांच एजेंसियों और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के अधिकारी भी मौजूद रहेंगेगाजियाबाद, योगेंद्र सागर। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के अंतर्गत संचालित केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआई) में शुक्रवार को एक दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशभर के पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और विभिन्न जांच एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान के पुलिस उपाधीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि संस्थान परिसर में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 24 अप्रैल की सुबह साढ़े आठ बजे से होगी, जबकि ...