मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- मुरादाबाद। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में विद्यालय के छात्र लक्की को सम्मानित किया गया। उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता राजस्थान के बाड़मेर में होगी। इससे पहले लक्की ने पहले जिला स्तर और मंडल स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया। उसके बाद राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वाराणसी गए थे। वहां पर इनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस मौके पर कोच सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि यह लक्की कुमार लगातार कई महीने से तैयारी कर रहे हैं। उसका परिणाम सामने आने लगे हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार शुक्ला, मेजर राजीव ढल, सुमित कुमार शर्मा, विमल कुमार, अर्चना गंगवार, प्रखर सिंह, रति कौशिक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.