सिमडेगा, अगस्त 28 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने डीएवी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी में विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। अंडर-19 बालक हॉकी के फाइनल मुकाबले में डीएवी पब्लिक स्कूल, सिमडेगा की टीम ने अग्रसेन डीएवी भरेच नगर, रामगढ़, झारखंड की टीम को कड़े मुकाबले में 1-0 गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। पूरे मैच में सिमडेगा के खिलाड़ियों ने अनुशासन, रणनीति और शानदार टीमवर्क का परिचय दिया। वहीं अंडर-19 बालिका हॉकी टीम ने भी अपने फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए डीएवी टीसीआई गोविंदपुर, खूंटी को एकतरफा मुकाबले में 8-0 गोल से करारी शिकस्त दी। यह भी पढ़ें- डीएवी खेलकूद प्रतियोगिता में टीसीआई डीएवी टेनिस में बना चैंपियन डीएवी की दोनों टीमें अब डीएवी राष्ट्रीय स्तर...