रांची, अगस्त 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026-27 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए बुधवार से राज्यस्तरीय खुली चयन प्रक्रिया शुरू हुई। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी), रांची की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में पहले दिन नौ खेलों में 797 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 479 बालक और 318 बालिका खिलाड़ी शामिल रहे। कुश्ती फ्री स्टाइल में 167, कुश्ती ग्रीको रोमन में 46, टेबल टेनिस में 91, योग में 178, जिम्नास्टिक में 41, सॉफ्टबॉल में 35, भारोत्तोलन में 37, बास्केटबॉल में 128 और तैराकी में 74 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- स्कूलों में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का 13 से होगा आयोजन विभिन्न खेल स्थलों पर खिलाड़ियों...