हापुड़, दिसम्बर 21 -- राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ की भगवती गंज स्थित जिला कार्यालय पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी के साथ थाना देहात प्रभारी द्वारा गलत व्यवहार करने का आरोप लगाकर, उसकी निंदा की। महिला ब्रिगेड की जिलाध्यक्ष मोनिका त्यागी ने कहा कि शनिवार को संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी के साथ हापुड़ थाना देहात प्रभारी पटनीश कुमार का व्यवहार ठीक नहीं रहा, जिसकी हम सभी कठोर निंदा करते हैं। जिला प्रवक्ता डा.सरगम अग्रवाल ने कहा कि हमारे जिलाध्यक्ष गांव देहात की शांति समिति के सक्रिय सदस्य और थाना देहात के एसपीओ भी है और पूर्व में रामरिछपाल इंटर कालेज वझीलपुर के अध्यक्ष, कई शिक्षण संस्थाओं के प्र...