हल्द्वानी, अप्रैल 18 -- हल्द्वानी। राष्ट्रीय सेवा संघ ने उत्तराखंड में अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु जोशी ने कोर कमेटी की संस्तुति पर आशुतोष पाठक को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन ने क्षेत्रीय स्तर पर कुमाऊं मंडल की कमान तरुण मेहरा को सौंपी है। इसके साथ ही जनपद नैनीताल में संगठन को मजबूत करने के लिए ललित दरमवाल और जीवन चंद्र को जिला मंत्री बनाया गया है, जबकि राहुल दरमवाल को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु जोशी ने विश्वास जताया कि नई टीम सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा, गौ-संरक्षण, विधिक जागरूकता और जनसेवा के कार्यों को और तेज करेगी। यह भी पढ़ें- कमल कुमार हिन्दु युवा वाहिनी के नगरध्यक्ष बनें संगठन ने आगामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.