मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। डीसीएसके पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवायोजना(एनएसएस) के तहत शिविरार्थियों ने साफ-सफाई के साथ ही योगाभ्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शर्वेश पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में व्यक्तित्व के विकास के साथ ही सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कराना भी है। डॉ. कमलेश राय ने शिविरार्थियों को सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत समेत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अर्थ शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. सीपी राय आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...