बाराबंकी, मार्च 10 -- बाराबंकी। जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन मंगलवार को सुभाष आदर्श इंटर कॉलेज, कुरौली में हुआ। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सीताराम सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस वर्ष विशेष शिविर के लिए प्रथम इकाई के लिए ग्राम कुरौली, द्वितीय इकाई के लिए ग्राम धरसनिया व तृतीय इकाई के लिए ग्राम रघई का चयन किया गया है। शिविर के प्रथम दिन स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार शिविर स्थल की साफ-सफाई की व विभिन्न टोलियों का गठन किया गया, जिनमें स्वागत गीत टोली, लक्ष्य गीत टोली, भोजन टोली, साफ-सफाई टोली तथा अनुशासन टोली प्रमुख हैं। उद्घाटन अवसर पर इतिहास विभाग के प्रो. डा. म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.