गोरखपुर, मार्च 15 -- गोरखपुर। दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, सहजनवा के प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार पाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज से जोड़ने और उनमें सेवा, अनुशासन तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त मंच है। आज के युवा यदि सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को अपने जीवन का लक्ष्य बना लें तो समाज और राष्ट्र दोनों का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.