चतरा, मई 25 -- चतरा संवाददाता चतरा कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 के द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर चतरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज एवं युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है, इससे दूर रहकर शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना आवश्यक है। डॉ. हेमंत मिश्रा भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी तथा जागरूकता अभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की अप...