राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस: राष्ट्र प्रथम ही एनएसएस का मूल मंत्र : जिलाधिकारी
भागलपुर, सितम्बर 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में गुरुवार को को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का वास्तविक अर्थ 'राष्ट्र प्रथम' की भावना है। उन्होंने कहा कि बिना किसी समझौते के राष्ट्रहित, देशभक्ति और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने वाले एनएसएस स्वयंसेवकों का कार्य अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर उन्होंने कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति को सलामी देकर लौटे टीएमबीयू के एनएसएस स्वयंसेवक शानू मिश्रा को प्रमाण पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.