राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा
मुरादाबाद, सितम्बर 24 -- चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर वक्ताओं ने विचार रखे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मेजर सुदेश कुमार भटनागर ने की। उन्होंने कहा कि एनएसएस छात्रों को समाज सेवा के माध्यम से आत्मनिर्भर और अनुशासित बनाता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने एनएसएस के आदर्श वाक्य 'नॉट मी बट यू' का अर्थ समझाते हुए कहा कि स्वयं से पहले समाज के हित को प्राथमिकता देनी चाहिए। संचालन द्वितीय कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशेष कुमार शर्मा ने किया। रावेन्द्र सिंह, अमन सक्सेना, विनीत कुमार और राहुल शर्मा ने भी विचार रखे। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: राष्ट्र सेवा का सशक्त माध्यम एनएसएस: डॉ एबी सिंह यह भी पढ़ें- पौधारोपण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.