पीलीभीत, फरवरी 28 -- राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। ग्राम बिलगवां में कार्यक्रम का उद्देश्य, समाज सेवा के साथ-साथ छात्राओं में वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की भावना विकसित करने के बारे में बताया गया। छात्रवाने गांव की महिलाओं को पत्रक वितरित कर अधिकारों के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि रेशम विभाग के सहायक निदेशक दया शंकर और विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी कांत शर्मा रहे। प्रभारी प्राचार्य डॉ. सचिन गिहार ने शिविर की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. फजलुर रहमान, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बरखा आ...