मेरठ, मार्च 13 -- शुक्रवार को संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर के तत्वाधान में गांव भूनी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरूरपुर थाना अध्यक्ष गौरव सिंह व कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रामेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रबंध समिति के सदस्य बृजभूषण त्यागी, कॉलेज के प्रोफेसर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। एनएसएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र मिश्रा, अवधेश कुमार, डॉ. अनीता, डॉ. नीरज, डॉ. रितु, डॉ. मंजिता यादव, डॉ. रजनीश कुमार मिश्रा, प्रशांत कुमार व डॉ. विशाल कुमार चौधरी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...