सुल्तानपुर, मार्च 15 -- सुलतानपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन समारोह रविवार को आचार्य चाणक्य महाविद्यालय महमूदपुर सेमरी में मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप प्रबंधक डॉक्टर शैलेंद्र त्रिपाठी रहे। इस समारोह में दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी शिवमणि दुबे और शरद पाठक उपस्थित थे। इसके अलावा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीपी पांडे व व्यवस्था प्रभारी इंद्रेश तिवारी, बीएड विभागाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा एवं दीपक वर्मा, राजकुमार दुबे, शिवकुमार यादव एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय सेवा योजना को छात्र हित में परम आवश्यक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...