औरैया, फरवरी 26 -- औरैया, संवाददाता। तिलक महाविद्यालय औरैया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम बमुरीपुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोहपूर्वक हुआ। समापन सत्र की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ की गई। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. रवि कुमार ने कहा कि स्वयंसेवकों ने विपरीत परिस्थितियों में भी समाज को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि लगातार हो रही वनों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे वैश्विक ताप वृद्धि और हरित गृह प्रभाव जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। जल संरक्षण को भी समय की आवश्यकता बताया। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान संजु देवी ने यातायात नियमों के पालन पर बल देते हुए कहा कि अभिभावक नाबालिगों को वाहन न दें। स्वयंसेविक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.