बागपत, फरवरी 22 -- बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम एवं तृतीय इकाई के चल रहे शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी अमित नागर एवं डा. अमृत कुमार गुप्ता के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने विविध योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया, जिससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं आत्मबल में वृद्धि हुई। इसके बाद पटेल नगर कॉलोनी एवं डूडा कॉलोनी में प्रभात फेरी निकालकर स्वस्थ जीवन का आधार-योग और स्वच्छता,स्वच्छता अपनाएं, बीमारी भगाएं तथा सड़क सुरक्षा- जीवन की सुरक्षा जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया। बौद्धिक सत्र में डॉ.मुकेश कुमार ने जन-स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजय, विनय, अंकित, निशांत, तनुज, पंकज आदि की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.