बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जीडी कॉलेज परिसर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का सातवें एवं अंतिम दिन मंगलवार को भव्य समापन किया गया। इस अवसर पर शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक एवं कौशल विकास से जुड़ी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा कुमारी, द्वितीय निशि रानी एवं तृतीय स्थान प्रिंस केसरी ने प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम मो. मिज़ान, द्वितीय प्रिंस केसरी तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से उज्ज्वल एवं अभिनव को मिला। फर्स्ट एड बॉक्स निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम फलक, द्वितीय याशमीन एवं तृतीय कुलदीप रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान याशमीन, द्वितीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.