भदोही, मार्च 17 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत छात्राओं ने साफ-सफाई कर श्रमदान कीं। कार्यक्रम सम्मान समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार मिश्र व विशिष्ट अतिथि रहे डॉ. अनुज कुमार सिंह और प्राथमिक विद्यालय हमीदपट्टी की प्रधानाध्यापिका रचना मिश्र ने छात्राओं संग संवाद कर उन्हें दायित्व का बोध कराया। इस दौरान छात्राओं ने ग्राम सभा हमदीपट्टी में साफ-सफाई कर घंटों श्रमदान की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी एवं डॉ. योगेंद्र लाल वर्मा ने मुख्यअतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किए। अतिथियों ने कहा कि साफ-सफाई से ही संक्रामक बीमारी से बचना संभव है। इस मौके पर सूर्यमणि शुक्ला आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.