संभल, मार्च 11 -- राष्ट्रीय सेवा योजना एसएम कॉलेज के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर ग्राम देवरखेड़ा में आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों को स्वच्छता रैली निकालने के बाद आईटीआई का भ्रमण कराया गया। शिविर में स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल पर साफ - सफाई करने के उपरांत गांव में रैली निकालकर ग्रामवासियों को प्लास्टिक के न्यूनतम प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। रैली के उपरांत स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक को प्रकृति का शत्रु बताया । कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशेष कुमार पांडे के नेतृत्व में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र का शैक्षिक भ्रमण कर नरेंद्र सिंह पाल, प्रधानाचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के संयोजन से विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी ली। नरेंद्र सिं...