गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- गाजियाबाद। नंदग्राम स्थित मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय ने स्वस्थ, जागरूक और सतत भारत के निर्माण में युवा विषय पर राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का प्रारंभ प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनु मिश्रा एवं वसीम मंसूर ने किया। प्राचार्या ने स्वयंसेवकों को निस्वार्थ भावना से समाज सेवा करने एवं राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनु मिश्रा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, प्रतीक चिन्ह एवं बैज के बारे में बताया। छात्रा इकाई को अलग-अलग राज्यों के सात समूहों में वर्गीकृत किया एवं उन्हें सात दिवसीय शिविर को सफल बनाने के लिए प्रेरित भी किया। ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.