फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कुलपति डॉ. अनिल कुमार चौहान ने बताया कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यालय की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि एनएसएस के माध्यम से छात्रों में सामाजिक चेतना, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित की जाएगी तथा उन्हें साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और आपदा राहत जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर कुलसचिव रणजीत सिंह ने कहा कि योजना के जरिए छात्र-छात्राओं में नागरिक बोध, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर डॉ पुष्पेन्द्र सिंह यादव, डॉ निखिल श्रीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.