एटा, मार्च 15 -- एटा,जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय एटा के राष्ट्रीय सेवा योजना तीनों इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर रोज एकेडमी आगरा रोड एटा में संपन्न हुआ। शिविर का 9 मार्च को प्राचार्य बीबीएस परिहार ने दीप प्रज्वलित करके उद्घाटन किया l सात दिनों के कार्यक्रमों में एनएसएस स्वयंसेवकों ने मेहंदी, रंगोली, क्विज, डिबेट, समाज सेवा, स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सड़क सुरक्षा जैसे जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l शिविर में आयुष विभाग योग प्रशिक्षक सौरभ यादव, चारु राठौर ने योग का प्रशिक्षण दिया I रविवार को समापन समारोह में स्वयंसेवकों से कहा कि समाज सेवा का भाव और अवसर भाग्य से मिलता है l तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बाबू लाल भारती, रवि कुमार यादव, डॉ. सर्वेंद्र कुमार ने बताया कि सात दिवसीय वि...