साहिबगंज, अगस्त 11 -- साहिबगंज। बिहार के गया के बजौरा स्थित संत मलिक मेमोरियल इंस्टीट्यूट एवं झारखंड के रामगढ़ स्थित टर्टल फाउंडेशन फॉर रिसर्च एंड एजुकेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वधान में नौ व दस अगस्त को आयोजित बहुविषयक राष्ट्रीय सेमिनार में शोध-पत्र प्रस्तुतीकरण सत्र के टेक्निकल चेयर पर्सन साहिबगंज कॉलेज के रासायनशास्त्र पीजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने सभी विद्यार्थियों एवं शोध-पत्र प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन दिये। मौके पर विभिन्न विषयों के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेमिनार के दूसरे दिन सोमवार को शोध-पत्र प्रस्तुतीकरण सत्र का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया गया। इस सत्र में समसामयिक विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किये गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...