राष्ट्रीय सेमिनार को लेकर बैठक, कई विषयों पर चर्चा
भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महात्मा गांधी के भागलपुर आगमन के 100 वर्ष पूरे होने पर गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में आयोजित होने वाले 7 से 9 अगस्त तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार की तैयारियों को लेकर मंगलवार को गांधी शांति प्रतिष्ठान में अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संचालन समिति की बैठक की गई। बैठक में अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष ने बताया कि 7 से 9 अगस्त तक गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में देशभर के नामी गांधीवादी चिंतक उपस्थित होंगे। बैठक में डॉ. सुधीर मंडल, उमेश प्रसाद मंडल, प्रो. मनोज कुमार, डॉ. फारूक अली, डॉ. मनोज मीता, डॉ जयंत जलद सहित अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सेमिनार को लेकर बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.