राष्ट्रीय सूड़ी समाज के झारखंड प्रदेश महासचिव बने जय मंडल
गिरडीह, जून 18 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया प्रखंड के बड़की लुतियानो गांव निवासी जय मंडल को राष्ट्रीय सूड़ी समाज झारखंड प्रदेश का महासचिव मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय सूड़ी समाज के केंद्रीय महासचिव प्रसंजीत मंडल ने बुधवार को नियुक्ति पत्र जारी कर इसकी घोषणा की। संगठन ने जय मंडल की सामाजिक सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण तथा नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए जय मंडल को झारखंड प्रदेश समिति का महासचिव नियुक्त किया गया है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में झारखंड में सूड़ी समाज और अधिक संगठित, सशक्त एवं प्रगतिशील बनेगा। महासचिव के रूप में जय मंडल को संगठन विस्तार, समाज के लोगों को एकजुट करने, प्रदेश, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.