रिषिकेष, सितम्बर 21 -- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी की। सोमवार शाम कार्यकर्ता डोईवाला चौक पर जमा हुए। प्रदर्शन में विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि अजीत डोभाल देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पद पर हैं। उनपर कथित टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों पर मर्यादा और जिम्मेदारी का पालन होना चाहिए। यह भी पढ़ें- भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...