लखीमपुरखीरी, मार्च 5 -- पलियाकलां। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल में गुरूवार को 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर इकाई प्रमुख ओपी चौहान ने कर्मचारियों को बैच लगाकर राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ 4 मार्च से 10 मार्च तक मनाया जाएगा, सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन पर इकाई प्रमुख ओपी चौहान ने कर्मचारी को बैच लगाए। इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने सुरक्षा दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए बैज लगाए तथा जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाए गए। शुभारंभ के अवसर पर विकास मलिक, संजीव दूवे, राजीव तोमर, युके पांडेय, तनवीर अहमद, मनोज मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव व शिव सिंह बजेठा सहित तमाम कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...