लखनऊ, फरवरी 3 -- सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर सेवानिवृत्ति के बाद दिए गए बयान जिम्मेदारी का विकल्प नहीं हो सकते। नेता विपक्ष द्वारा लोकसभा में उठाए गए पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. सिंह ने कुछ गंभीर प्रश्न उठाए। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर खतरे वास्तव में गंभीर थे, तो जनरल नरवणे ने पद पर रहते हुए इस्तीफा क्यों नहीं दिया। डॉ. सिंह ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि जब उनके पास पूर्ण संवैधानिक अधिकार और सैन्य कमान थी, तब निर्णायक कार्रवाई करने से उन्हें किसने रोका। जनरल नरवणे को इस विषय पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। डॉ. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय हित पुस्तकों, साक्षात्कारों या सेवानिवृत्ति के बाद दिए ग...