कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वाराणसी में 5 से 11 जनवरी तक 12वीं राष्ट्रीय सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप होगी। इसमें भाग लेने वाली उप्र सीनियर पुरुष व महिला टीमों का चयन 14 दिसंबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया जाएगा। उप्र वॉलीबॉल एसोसिएशन के ओपन चयन ट्रायल में प्रदेश के सभी जनपदों के अलावा सीमा सुरक्षा बल, रेलवे, उप्र पुलिस, बीएलडब्ल्यू वाराणसी, विभिन्न अकादमी और विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी चयन के लिए अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। चयन ट्रायल में वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी, एमआईएस प्रशिक्षक और खेल निदेशालय के नामित पर्यवेक्षक की चयन समिति की ओर से प्रदेशीय सीनियर पुरुष व महिला टीमों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रदेशीय टीमों का प्रशिक्षण शिविर 20 दिसंबर से 3 जनवरी तक वाराणसी स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम में लगेगा। प्रशिक्षण के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.