मधुबनी, अप्रैल 6 -- झंझारपुर। बेलारही स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के चार प्रतिभाशाली छात्रों ने राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयनित छात्रों को अब 12वीं कक्षा तक प्रति माह 1000 की छात्रवृत्ति राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी। इस परीक्षा में जिले के कुल 280 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिसमें बेलारही विद्यालय के चार छात्रों ने सफलता हासिल की। इनमें प्रखंड स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले कमल ठाकुर, सातवें स्थान पर सिकंदर यादव, नौवें स्थान पर विशाल ठाकुर तथा 36वें स्थान पर कृष्णा कुमार शामिल हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक घनश्याम कुमार ने बताया कि सभी चयनित छात्र वर्तमान में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं। इनकी परीक्षा जिले के विभिन्न क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.