रामगढ़, अप्रैल 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। नगर केशरवानी वैश्य सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक बिजुलिया स्थित केशरी मेडिकल हॉल में सोमवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ने की। बैठक के दौरान अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य महासभा की ओर से रामगढ़ जिला अध्यक्ष किशोरी लाल केशरी को राष्ट्रीय सह संयोजक प्रभारी नियुक्त किए जाने पर नगर केशरवानी वैश्य सभा की ओर से उन्हें बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद केशरी, बंशी धर केशरी, किशोरी लाल केशरी, मदन केशरी, निरंजन केशरी, प्रदीप केशरी, शिव कुमार केशरी, गणेश केशरी, ओम प्रकाश केशरी एवं मृत्युंजय केशरी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। यह भ...