पीलीभीत, मार्च 14 -- बीसलपुर/पीलीभीत। डायट में ऑडिटोरियम एवं राधाकृष्णन हाल में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 से संबंधित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। बीसलपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 कार्यशाला का आयोजन किया। पहले दिन उक्त कार्यशाला में डायट प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी, डायट प्रवक्ता, एसआरजी, जिला समन्वयक, एआरपी, नोडल शिक्षक संकुल, राजकीय, सहायता प्राप्त, ऐडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा मदरसा शिक्षक आदि द्वारा प्रतिभा किया गया। जनपद स्तरीय संदर्भदाताओं द्वारा परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 से संबंधित आंकड़ों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई साथ ही आगामी सर्वे से संबंधित कार्यक्रम एवं रूपरेखा का निर्माण किए जाने संबंधी चर्चा...